#बस्ती_न्यूज
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित अभयनाथ द्विवेदी का शुक्रवार को गृह जनपद में प्रथम आगमन हुआ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल करने के बाद छावनी तिराहे पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। छावनी तिराहे पर जुटे समर्थक रामजानकी मार्ग स्थित बरसांव निवासी अभयनाथ द्विवेदी के सम्मान में अमन यश पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका अभिनंदन कर सफलता पर बधाई दी। सफलता पर लोगों ने जताई खुशी अभयनाथ द्विवेदी के CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इन लोगों ने किया स्वागत स्वागत कार्यक्रम में प्रवीन कुमार, मोहित भट्ट, निखिल पाठक, दीपक पंडित, महेंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, डॉ. राजवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अभयनाथ द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
असिस्टेंट कमांडेंट का गृह जनपद आगमन:यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छावनी तिराहे पर स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










