Homeक्राइम (Crime)UP: बाबा किनाराम जन्मोत्सव को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, तैयारियों को...

UP: बाबा किनाराम जन्मोत्सव को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश

चंदौली: अघोर परंपरा के महान संत बाबा किनाराम जी के आगामी जन्मोत्सव समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले समारोह को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि समारोह की भव्यता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और चिकित्सा व्यवस्था समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Also Read: UP: पत्नी से विवाद के बाद टूट गया व्यापारी! कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़ा तो लटक रहा था शव

डीएम ने पेयजल टैंकर, अस्थायी शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और मोबाइल मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी को मेला क्षेत्र में 24 घंटे शिफ्टवार सफाई कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।

Also Read: UP: परशुराम प्रतिमा को लेकर वायरल वीडियो पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने विधायक सरिता भदौरिया पर साधा निशाना

वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मेला एवं मंदिर परिसर को सेक्टरों में बांटकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ यातायात रूट डायवर्जन और अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, बाबा किनाराम मठ समिति के सेवादार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)  



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments