महराजगंज के सिसवा नगर के चोखराज तुलस्यान किड्स वैली स्कूल में शुक्रवार को इलमेज़ा फाउंडेशन ने ‘स्वास्थ्य पहल’ के तहत एक क्षेत्रीय स्तन कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने जागरूकता को स्तन कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे बिना किसी झिझक के नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, क्योंकि शुरुआती पहचान से इस बीमारी का सफल उपचार संभव है। जायसवाल ने इस पहल को समाज में स्वास्थ्य चेतना बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण करार दिया। इलमेज़ा फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश समन्वयक डॉ. अनीता सिंह ने सम्मेलन में स्तन कैंसर के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव के तरीके और आधुनिक उपचार विकल्पों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस बीमारी को लेकर किसी भी प्रकार की शर्म या संकोच न करें और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। इस अवसर पर सीएचसी सिसवा प्रभारी डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर, एसआई रत्नेश कुमार मौर्य, एंटी रोमियो प्रभारी लकी पटेल, बीएलओ प्रियंका द्विवेदी, श्रीमती चुपुर पांडेय, एमके ब्यूटी क्लिनिक की खुशबू, लेखपाल मुकुल बिहारी, सीएचओ पूजा कुशवाहा, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, मनीष पांडेय, मार्कण्डेय दुबे, परमानंद पांडेय, उदय प्रकाश मिश्रा, बिहारी लाल यादव और आलोक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में किड्स वैली स्कूल के चेयरमैन और चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक प्रदीप तुलस्यान ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका जायसवाल और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया और अन्य पदाधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन का समापन महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और कैंसर के प्रति जागरूक रहने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के सिसवा में स्तन कैंसर जागरूकता सम्मेलन:’स्वास्थ्य पहल’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य सम्मेलन हुआ आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












