HomeHealth & Fitnessबलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की सिर कूचकर हत्या

बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की सिर कूचकर हत्या

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत उदहां गांव में गुरुवार की रात में बदमाशों ने पूर्व प्रधान 70 वर्षीय रामव्यास वर्मा की सिर कूच कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उदहां गांव निवासी पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा रोज प्रतिदिन की भांति गुरुवार की देर रात अपने घर से खाना खाकर घर के पास करीब 400 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। सुबह जब घर वाले ट्यूबवेल पर पहुंचे तो देखा कि रामव्यास का रक्त रंजित शव पड़ा है। शव देख शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गयी। इसकी सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई शव को देख लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या ईंट से कूच कर अथवा लोहे के राड से वार कर की गयी होगी। 

क्योंकि रामव्यास जिस तख्त पर सोये थे। हर तरफ खून बिखरा हुआ था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्र ने शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। मौके पर परिजनों से तहरीर के आधार पर कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments