#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव से एक युवक अपनी बहन की शादी से ठीक पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। राम शरण के पुत्र सूरज कुमार 6 मई की शाम करीब 6 बजे घर से नकहा चौराहे के लिए निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनके साथ दहेज में दी जाने वाली एक बाइक भी लापता बताई जा रही है। देर रात तक परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में सूरज की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार के अनुसार, आज सूरज की बहन का विवाह होना था और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस घटना से परिवार में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया है, और परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सूरज के पिता राम शरण ने बताया कि सूरज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है और अपनी बहन की शादी को लेकर काफी उत्साहित था। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सूरज कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें। रूधौली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहन की शादी से एक दिन पहले भाई लापता:बस्ती में दहेज की बाइक के साथ हुआ गायब, परिवार में बढ़ी चिंता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












