Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मलमास के अंतिम सोमवार पर झारखंडी बाबा मंदिर में उमड़ी:भक्तों ने किया...

मलमास के अंतिम सोमवार पर झारखंडी बाबा मंदिर में उमड़ी:भक्तों ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात


श्रावस्ती के गिलौला स्थित झारखंडी बाबा मंदिर में मलमास माह के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामपुर पैड़ा गांव में स्थित इस मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए गिलौला थाना पुलिस मौके पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने दर्शन और जलाभिषेक को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग किया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। मलमास के अंतिम दिन भक्तों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। कई श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुछ भक्तों ने सत्यनारायण भगवान की कथा, रामायण पाठ और ब्राह्मण भोज का भी आयोजन किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, झारखंडी बाबा मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख आस्था केंद्र है। यहां विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मलमास माह के समापन पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments