निचलौल थाना क्षेत्र के धमऊर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवती ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान धमऊर निवासी सुन्नर साहनी की पुत्री अंकु साहनी (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकु मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल के धमऊर गांव में युवती ने फंदे से जान:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में पसरा मातम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












