बस्ती – बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट पर स्थित हनुमान मंदिर पर जेठ मास के सातवें मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कर गेट पर राहगीरों को शरबत वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने सुंदरकांड के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया | इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी गेट इंचार्ज राजेश सिंह इंजीनियरिंग हेड श्रवण सिंह चौहान समेत सभी विभागों के श्रमिक एवं अधिकारीगण पूरी तन्मयता के साथ श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने श्रद्धालुओं की सेवा में पूरे गन्ना विभाग की टीम के साथ मुस्तैद रहे और राहगीरों को रोक रोक कर शरबत तथा प्रसाद वितरण किया और श्रद्धालु पर चढ़कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया |
जेठ मास के मंगलवार को रुधौली चीनी मिल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












