ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर श्रावस्ती जनपद के इकौना विकास खंड क्षेत्र के कटरा बाजार में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन कटरा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता के आवास पर हुआ, जिसमें विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) साकेत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एमएलसी साकेत मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। इसके उपरांत, उन्होंने भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, ददू शुक्ल, प्रधान डकाही, राम कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, लवकुश गुप्ता, राजू पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
ज्येष्ठ मंगलवार पर कटरा बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन:एमएलसी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












