गिलौला, श्रावस्ती। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर गिलौला क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों, चौराहों, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते रहे। भक्तों ने बजरंगबली को चोला चढ़ाकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इन भंडारों में छोले-पूड़ी, छोले-चावल, चना, हलवा, लड्डू एवं शरबत का वितरण किया गया। गिलौला कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजारों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भंडारों में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। पूरे गिलौला क्षेत्र में दिनभर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे गूंजते रहे तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर गिलौला में भंडारा:जगह-जगह आयोजित हुए भंडारे प्रसाद वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












