#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत रुधौली में बकरीद से पहले देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान मालिक रेहान खान ने तत्काल विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे चौराहे पर एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवा और आग की ऊंची लपटों के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड टीम के अथक प्रयासों के बावजूद, दुकान में रखा लगभग 30 से 40 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। यह दुकान “फैमिली फैशन” के नाम से पिछले 8 वर्षों से संचालित थी। यह नगर पंचायत रुधौली की प्रमुख कपड़ा दुकानों में से एक थी और अपनी अच्छी प्रतिष्ठा के लिए जानी जाती थी। दुकान मालिक रेहान खान ने बताया कि वे देर रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। कुछ समय बाद उन्हें मोहल्ले के लोगों से दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह खुल नहीं सका। शटर तोड़ने के बाद जब वे अंदर पहुंचे, तब तक आग की लपटों ने दुकान का सारा सामान जलाकर राख कर दिया था। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे मौके पर पहुंचकर नुकसान का सही आकलन करें और पीड़ित व्यापारी को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग:बकरीद से पहले कपड़े की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










