Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के पोखरा गांव में लगी भीषण आग:कई परिवारों का भारी नुकसान,...

बस्ती के पोखरा गांव में लगी भीषण आग:कई परिवारों का भारी नुकसान, प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव में पिछले दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है। इस आग के कारण कई परिवारों की आजीविका पूरी तरह प्रभावित हुई है। आग की चपेट में आने से सुभाषिनी प्रजापति पत्नी रामप्रसाद का लगभग 5 क्विंटल गेहूं, भूसा और घर का सामान जलकर राख हो गया। इसी तरह, मैंकू प्रजापति का करीब 6 क्विंटल गेहूं, भूसा, कंडी-लकड़ी और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अतिरिक्त, अशोक सिंह की लगभग एक बीघा खड़ी गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आग लगने की यह लगातार तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण आग तेजी से फैलती रही और भारी नुकसान हुआ। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल शैलेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments