Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बांस के वार से अधेड़ की हत्या:मामूली विवाद में किया...

बस्ती में बांस के वार से अधेड़ की हत्या:मामूली विवाद में किया हमला, मरने तक पीटता रहा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के मुख्य गेट के पास हुए झगड़े में एक अधेड़ पर बांस के टुकड़े से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद शमी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे मोहम्मद शमी का गांव के ही राजकुमार प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि राजकुमार ने बांस के टुकड़े से मोहम्मद शमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शमी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments