Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में 95 हजार की चोरी:24 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग...

नानपारा में 95 हजार की चोरी:24 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं, सांसद ने ली जानकारी


नानपारा में मंगलवार सुबह एक पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 95 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इस घटना ने पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी की लापरवाही को चोरी की एक बड़ी वजह माना जा रहा है, क्योंकि दोनों युवक काफी देर तक केबिन के बाहर घूमते रहने की हरकत सी सी कैमरे में हुई कैद, पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरों के पेशेवर अंदाज को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि वे पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एक चोर ने कर्मचारी को बातों में उलझा कर दूसरे साथी ने जिस तेजी से मेज से रुपये उठाए और फरार हुए, वह किसी नौसिखिए का काम नहीं लगता। घटना के बाद पुलिस ने नई बस्ती नानपारा देहात से एक युवक को हिरासत में लिया था। उसकी पहचान एक इलेक्ट्रिक दुकान पर कराई गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच और खोजबीन में जुटी है। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने और उन्हें ‘सही जगह पहुंचाने’ का दावा किया है। पुलिस इस दिनदहाड़े हुई चोरी को एक चुनौती मानकर सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और गवाह होने के बावजूद 24 घंटे में चोरों की शिनाख्त न होना पुलिस की सुस्ती को दर्शाता है। आलोक ट्रेडिंग फार्म के मालिक डॉ. आनंद अग्रवाल ने बताया कि बहराइच जनपद के पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद डॉ. आनंद गौड़ ने भी घटना की जानकारी कोतवाल नानपारा से ली है। कोतवाली नानपारा पुलिस ने सांसद को जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments