Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आम तोड़ रहे छात्र की करंट लगने से मौत:महाराजगंज में कई घंटे...

आम तोड़ रहे छात्र की करंट लगने से मौत:महाराजगंज में कई घंटे पेड़ पर लटका रहा शव, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई जान


महाराजगंज में पेड़ से आम तोड़ रहें बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। 11 हजार वोल्ट के करंट के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का शव पेड़ पर कई घंटे तक लटका रहा। लोग नीचे खड़े वीडियो बनाते रहें। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बच्चे को नीचे उतारा लेकिन तब तक मासूम की जान चली गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि घनी आबादी और पेड़ों के बीच से गुजर रही यह बिजली लाइन लंबे समय से बड़े हादसों का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्थिति को संभाला। मामला निचलौल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए-
काली मंदिर के पास पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा था मृतक बालक की पहचान विशुनपुरा निवासी रघुवीर चौहान (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राम करन चौहान का पुत्र था। रघुवीर चौहान प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में कक्षा 4 का छात्र था। शुक्रवार को रघुवीर गांव के काली मंदिर के पास स्थित एक पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ के बिल्कुल पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन से उसका शरीर छू गया। करंट इतना जोरदार था कि मासूम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। आबादी के बीच से गुजरी लाइन को हटाने की मांग इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी और पेड़ों के बिल्कुल करीब से गुजर रही यह हाईटेंशन लाइन हमेशा मौत को दावत देती रहती है। पूर्व में भी कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर विद्युत विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए और लाइन को दुरुस्त नहीं किया, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही निचलौल क्षेत्राधिकारी (CO) अनिरुद्ध कुमार और निचलौल थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments