Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर:20 मीटर तक घसीटा; बाइक...

बस्ती में छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर:20 मीटर तक घसीटा; बाइक चालक और छात्रा घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के गौर-भभनान मार्ग पर कृषक पीजी कॉलेज के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसा हो गया। गौर थाना क्षेत्र के सिरकोहर गांव निवासी 17 वर्षीय काजल साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान हर्रैया थाना क्षेत्र के गोहानिया गांव निवासी 21 वर्षीय अरुण तेज रफ्तार बाइक से वहां पहुंचा और छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की साइकिल बाइक में फंस गई। इससे काजल करीब 20 मीटर तक बाइक के साथ सड़क पर घसीटती चली गई। कुछ दूर जाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में छात्रा और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाइक से अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में चिकित्सक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। छात्रा काजल को मेडिकल कॉलेज कैली में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, बाइक चालक अरुण का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments