Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में रसोई गैस से झुलसी महिला की मौत:41 दिन तक चला...

इकौना में रसोई गैस से झुलसी महिला की मौत:41 दिन तक चला इलाज, हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम


इकौना कस्बे में गैस सिलेंडर से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 41 वर्षीय सरिता, पत्नी अरुण कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, 18 मार्च को सरिता घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां कुछ समय तक उनका इलाज चला। बाद में परिजन उन्हें घर ले आए थे और वहीं इलाज जारी था। रविवार को सरिता की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा सीएचसी इकौना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरिता अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments