Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने 24 घंटे में भेजा...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल


सिद्धार्थनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कस्बा चेतिया स्थित कनकटी मोड़ से पकड़ा। उसे घटना के एक दिन के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्रौलिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2), 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहूल उर्फ तरुण पुत्र कन्हैया, निवासी ग्राम कनकटी, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चेतिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चौहान और हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments