#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में खेत के रास्ते पाइप ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपरा गौतम निवासी विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रामजतन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 जून की शाम करीब 5:30 बजे गांव का गोविंद पुत्र राधे उनके खेत के रास्ते प्लास्टिक का पाइप बिछाकर अपने खेत में पानी ले जाने का प्रयास कर रहा था। विशाल सिंह ने जब अपने खेत के रास्ते पाइप ले जाने का विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गोविंद ने लाठी-डंडों, लात और घूंसों से विशाल की पिटाई कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। घटना में घायल विशाल सिंह ने उपचार कराने के बाद 7 जून को नगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गोविंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खेत के रास्ते पाइप ले जाने पर विवाद:बस्ती में एक व्यक्ति से मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












