जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहिपुरवा कस्बे में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे युवक को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी और उसका शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में रखा गया था। बाद में पुलिस ने उसकी पहचान कर ली। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि मृतक युवक हसुलिया का रहने वाला था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद मृतक का नाम पता चल सकेगा और उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर:मोतीपुर में हादसे के बाद युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












