Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तमंचा सटाकर नकदी और अंगूठी लूटने का आरोप:बस्ती में बाजार से घर...

तमंचा सटाकर नकदी और अंगूठी लूटने का आरोप:बस्ती में बाजार से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने तीन लोगों पर तमंचा सटाकर मारपीट करने, नकदी और सोने की अंगूठी लूटने का आरोप लगाया है। ग्राम सोधिया निवासी पीड़ित सोमई ने नगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हथिया और पिडावल के बीच रास्ते में रोकने का आरोप पीड़ित सोमई पुत्र मंगरु ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 6 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह नगर बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि हथिया और पिडावल के बीच रास्ते में गांव के वीर प्रताप यादव पुत्र गिरिजेश यादव, रिंकल उर्फ दिनेश यादव पुत्र बाबूलाल और कंजौरा निवासी विजय यादव पुत्र पारस यादव ने उसे रोक लिया। बाइक से गिराकर लात-घूंसों से पीटा, गंभीर चोट लगने का दावा सोमई का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे करीब 25 हजार रुपये और सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भागे पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसके शोर मचाने पर आसपास के खेतों में सिंचाई कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद सोमई ने डायल 112 और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर अस्पताल भेजा, इलाज के बाद दी तहरीर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोमई को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद पीड़ित ने नगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। धमकी देने का आरोप, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नगर थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments