Homeदेश (National)AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार, बैंक फ्रॉड केस...

AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार, बैंक फ्रॉड केस में हुई कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक और नेता को गिरफ्तार कर लिया है। इस बार यह कार्रवाई गोवा में AAP के सह- प्रभारी दीपक सिंगला के खिलाफ की गई है। सोमवार की सुबह उनके ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम ने कुछ घंटों के बाद ही दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में AAP की नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने बयान जारी करके कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दिख रहा है कि गोवा में AAP की लोकप्रियता ब़ढ़ रही है इसलिए ईडी की छापेमारी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि जो लोग बीजेपी में शामिल हो गए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक सिंगला से जुड़े ठिकानों पर दिल्ली में हुई छापेमारी के अलावा गोवा में भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है। गोवा में उन जगहों पर छापेमारी हुई है जहां AAP के संगठन से जुड़े लोग रहते हैं। इससे पहले 2024 में दीपक सिंगला के दिल्ली स्थित घर और अन्य ठिकानों पर आबकारी नीति केस में छापेमारी की गई थी लेकिन तब उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था।

कौन हैं दीपक सिंगला?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला पूर्वी दिल्ली में चलने वाली मशहूर मिठाई की दुकान सिंगला स्वीट्स के मालिक हैं। पहले भी वह ईडी के निशाने पर रहे हैं। 2024 में आबकारी नीति मामले में भी उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। वह साल 2020 और 2025 में दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से ओम प्रकाश शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार ही मिली। विश्वास नगर वह सीट है जहां आम आदमी पार्टी को कभी भी जीत नहीं मिली है।

AAP गोवा के प्रभारी दीपक सिंगला पर आरोप था कि आबकारी नीति के पैसों को गोवा में खपाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले, वह एमसीडी में AAP के सह-प्रभारी भी रह चुके हैं। गोवा के अलावा वह महाराष्ट्र में भी पार्टी के प्रभारी रहे हैं।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments