Homeदेश (National)सोनम वांगचुक अस्पताल में, धरने पर अभिजीत दीपके, कामयाब होगा चलो संसद...

सोनम वांगचुक अस्पताल में, धरने पर अभिजीत दीपके, कामयाब होगा चलो संसद मार्च?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन पर अनशन खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिजीत दीपके की अगुवाई में अब कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक, संसद घेरने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। देर रात, समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर नजर आईं हैं।

नई दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत पुलिस ने नहीं दी है। अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संसद के मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली जिले में पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

पुलिस ने साफ कहा है कि CJP ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी और न ही दी गई है। इसलिए 20 जुलाई को मार्च की इजाजत नहीं होगी।CJP इस मार्च के जरिए NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का विरोध कर रही है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

पुलिस ने न्यू दिल्ली जिले के संसद स्ट्रीट सब-डिवीजन में पाबंदियां लगा दी हैं। इनमें पांच या उससे ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना, सार्वजनिक बैठकें, जुलूस, नारे लगाना, भाषण देना, बैनर-पोस्टर, लाठी-डंडे और हथियार ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बिना लिखित अनुमति के कोई भी प्रदर्शन या धरना नहीं हो सकेगा।

जंतर मंतर को छूट दी गई है, लेकिन वहां भी शाम 5 बजे के बाद अनुमति लेकर ही कार्यक्रम किए जा सकते हैं। उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त तैयारियां की गई हैं और पूरे संसद सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments