शोहरतगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इम्तियाज उर्फ राज को बुधवार को शोहरतगढ़ खुनुवां बाईपास मार्ग पर डोईनदी के पास से पकड़ा गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इम्तियाज पर दूसरे समुदाय की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का प्रयास करने का आरोप है। बताया गया कि आरोपी ने अपना नाम बदलकर किशोरी से बातचीत की थी। कुछ समय पहले किशोरी और आरोपी के घर से भाग जाने पर किशोरी के परिजनों ने उन्हें रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुछ अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई थाना शोहरतगढ़ में पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 083/2026 के तहत की गई है। इसमें धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 110, 137(2), 87, 64(2) बीएनएस के साथ-साथ 3/4 पॉक्सो एक्ट और 3/5(1) धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इम्तियाज उर्फ राज पुत्र रशीद, निवासी नगर पंचायत शोहरतगढ़ वार्ड नंबर 11 रघुनाथ नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में अन्य शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
शोहरतगढ़ में पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का था आरोप, जेल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












