HomeHealth & Fitnessपेट्रोल-डीजल को लेकर सपा छात्रसंघ का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

पेट्रोल-डीजल को लेकर सपा छात्रसंघ का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ। बुधवार लविवि में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच करीब 20 मिनट तक नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन कर रहे आदित्य ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि कर रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ व्यावसायिक सिलेंडर गैस और पांच किलोग्राम वाले सिलेंडरों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। महंगाई से पहले ही परेशान आम नागरिकों के लिए यह स्थिति और कठिन होती जा रही है , ये दोहरी मार के लिए लोग तैयार नहीं । 

arrested
पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डेन भेजा

प्रदर्शन कर रहे शिवा जी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा आम जनमानस के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है , जम लोग अपने मेरा के निर्देश पर संघर्ष कर रहे हैं । आम जनता महंगाई की मार से परेशान है उसकी कमर टूटती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

रोहित यादव ने कहा कि ये सरकार अच्छी शिक्षा और रोजगार देने में बिल्कुल फेल है । भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यूनिवर्सिटी में साफ पीने का पानी तक नहीं है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है, मांग है कि सरकार बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस ले। सबसे ज्यादा परेशान छात्र हो रहे हैं। जो हॉस्टल में रहते हैं और उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। अगर मिल भी रहा है तो महंगे दामों में ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। गरीब किसान के बच्चों के लिए यह दोहरी मार है, सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments