बहराइच में खैरीघाट थाने से बच्ची हत्याकांड में फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद घायल आरोपी को शिवपुर अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दरअसल, यह घटना एक आठ वर्षीय बच्ची के हत्याकांड से जुड़ी है। 15 मई सुबह मथुरा गांव से लापता हुई बच्ची का शव शनिवार सुबह मक्के के खेत में मिला था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। रविवार शाम को आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गईं। देर रात पुलिस और फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी की पहचान मथुरा गांव निवासी अरुण के रूप में हुई है। मासूम हत्या कांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
खैरीघाट थाने से फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:बहराइच में जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, बच्ची हत्याकांड का आरोप है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












