Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चोरी की देशी शराब व नकदी के साथ आरोपित गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने...

चोरी की देशी शराब व नकदी के साथ आरोपित गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, भेजा जेल


सिद्धार्थनगर के चिल्हिया पुलिस ने गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पेटी देशी शराब, एक स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह चोरी की घटना 21 जून की रात को हुई थी। अज्ञात चोरों ने गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर तीन पेटी देशी शराब और एक स्कैनर/पास मशीन चुरा ली थी। शराब ठेकेदार की तहरीर पर चिल्हिया पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। स्कैनर मशीन और नकदी बरामद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार रात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल व्यक्ति मंझरिया और गौरा बाजार के बीच पुलिया के पास शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सिकंदर पुत्र दुक्की को गिरफ्तार कर लिया। सिकंदर चिल्हिया थानाक्षेत्र के गौरा बाजार का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पेटी देशी शराब, एक स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी सिकंदर ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी की गई दो पेटी शराब वह पहले ही बेच चुका था और बची हुई शराब बेचने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर राय, विंध्याचल प्रसाद, मुख्य आरक्षी अमृत नायक, पंकज यादव और अभय सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments