#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया विकास क्षेत्र के विक्रमजोत 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद है। यहां पुराने 5 MVA ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 10 MVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उठाया गया है। पुराने ट्रांसफार्मर पर बढ़ा था लोड जानकारी के अनुसार, पुराना 5 MVA ट्रांसफार्मर क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती बिजली खपत के कारण लोड संभालने में असमर्थ हो रहा था। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हाइड्रा मशीन से हुआ इंस्टॉलेशन बुधवार को 10 MVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर हाइड्रा मशीन की मदद से पावर हाउस परिसर में स्थापित किया गया। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने इसे तकनीकी रूप से फिट कर अस्थायी परीक्षण भी किया। शुरुआती जांच के बाद कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिससे सिस्टम की कार्यक्षमता का आकलन किया गया। केबल जोड़ने और फाइनल टेस्टिंग जारी फिलहाल विद्युत कर्मचारी नए ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ने और फाइनल कनेक्शन के कार्य में जुटे हुए हैं। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होते ही उपकेंद्र से नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों का दावा-जल्द मिलेगी राहत विक्रमजोत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (जेई) सुधीर यादव ने बताया कि नया 10 MVA ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है और कनेक्शन का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ ही घंटों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। ग्रामीणों को मिलेगा फायदा नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि छोटे उद्योगों और कृषि कार्यों में भी बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में बिजली सुधार की बड़ी कवायद:5 MVA की जगह लगा 10 MVA ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज से राहत की उम्मीद
RELATED ARTICLES












