बहराइच में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने गुरुवार को शहीद पार्क में लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी ने लखनऊ अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार, प्रशासन और संबंधित संस्थानों से सुरक्षा मानकों के प्रति गंभीरता बरतने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन के आईटी संयोजक बृजेंद्र सनातनी ने लखनऊ अग्निकांड को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी अवश्य रखें। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव गोरखनाथ दुबे ने भी लखनऊ अग्निकांड की घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी, आईटी संयोजक बृजेंद्र सनातनी, जिला सह मंत्री पुरुषोत्तम सनातनी, जिला सत्संग प्रमुख विश्वामित्र सनातनी, जिला सत्संग प्रभारी सत्यदेव सनातनी, जिला महाशक्ति संयोजिका मीना सनातनी, नगर उपाध्यक्ष भीष्माचार्य सनातनी, उमाकांत सनातनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि:बहराइच में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने श्रद्धांजलि सभा की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












