HomeHealth & Fitnessउतरौला: नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR दर्ज, आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप...

उतरौला: नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR दर्ज, आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप  

उतरौल(बलरामपुर)। उतरौला में बुधवार को एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नाजिया इलाही खान ने हजरत मोहम्मद साहब और हजरत आयशा सिद्दीका रजि. अन्हा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

समाजसेवियों ने दी तहरीर
गुरूवार को समाजसेवी फिरोज खान, डॉक्टर सलमान जमशेद, आसिफ रजा और शहबाज खान मेडिकल कोतवाली उतरौला पहुंचे। उन्होंने कोतवाल को तहरीर सौंपकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी महिला ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी की है।

पुलिस ने लिया तहरीर, जांच शुरू
कोतवाल ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर में शांति बनाए रखने की अपील  
समाजसेवियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस प्रशासन ने भी शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments