#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रियाजुल हसन पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार शाम लगभग 5 बजे मुडघाट पुल के पास बदमाशों ने उन पर तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रियाजुल हसन ने बताया कि यह हमला उनके भाई और चाचा के लड़के के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है। वे इसी मामले को लेकर थाने गए थे। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। मुडघाट पुल के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह संभल नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल रियाजुल हसन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार, रियाजुल हसन के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर मोती चंद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हमले के पीछे की वास्तविक वजहों का पता लगाया जा रहा है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर हमला:बदमाशों ने गले पर तलवार से किया वार, गंभीर हालत में कराया भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












