सिद्धार्थनगर के कठेला समयमाता थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना कठेला समयमाता के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को यह गिरफ्तारी की। आरोपी अजीत कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी ग्राम तौलिहवा, को इटहिया से बसहिया जाने वाले तिराहे के पास से पकड़ा गया। आरोपी अजीत कुमार के खिलाफ थाना कठेला समयमाता में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक ऋषिदेव प्रसाद, कांस्टेबल हरीकेश पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












