Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमीनी विवाद में मारपीट, 5 घायल:गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव...

जमीनी विवाद में मारपीट, 5 घायल:गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव में एक महिला गंभीर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र की टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत साड़ी कल्प गांव में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, साड़ी कल्प गांव निवासी दुर्गेश कुमार के घर के पास उनकी खाली पड़ी जमीन पर गौर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ाड गांव के कुछ लोग मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कब्जा करने पहुंचे थे। जब दुर्गेश कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि आए लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में गुनी देवी, नीता, राधिका, आशीष और साक्षी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुनी देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों का उपचार कराया गया है। पीड़ित दुर्गेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सूचना मिलने पर टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुंवर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments