Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गेटवे स्कूल के बाहर छात्र की साइकिल चोरी:सीसीटीवी में वारदात कैद, जांच...

गेटवे स्कूल के बाहर छात्र की साइकिल चोरी:सीसीटीवी में वारदात कैद, जांच में जुटी पुलिस

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा पुलिस चौकी से महज 800 मीटर की दूरी पर स्थित लालगंज-महादेवा मार्ग पर धौरूखोर के पास एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। गेटवे स्कूल के बाहर खड़ी एक छात्र की साइकिल अज्ञात चोर द्वारा दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। पूरी घटना विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी हुई साइकिल कक्षा 11 के छात्र रवि यादव की है, जो नरौली निवासी ओम प्रकाश के पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 9:13 बजे की है, जब विद्यालय का समय चल रहा था। स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए साइकिल पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चोर बिना किसी भय के स्कूल परिसर के बाहर पहुंचता है और कुछ ही क्षणों में साइकिल लेकर मौके से निकल जाता है। इस तरह की निर्भीक वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गेटवे स्कूल के आसपास कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और क्षेत्रीय निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक चोर खुलेआम वारदात को अंजाम देते रहेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments