श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 30 मई को सिरसिया थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार को थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चिल्हरिया मोड़ से सेमरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर फारूक उर्फ समीर पुत्र बदलू निवासी चिल्हरिया मोड़ दाखिला गब्बापुर कला, थाना सिरसिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, जेल भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












