HomeHealth & Fitnessलखनऊ व आलमनगर स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 

लखनऊ व आलमनगर स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 

लखनऊ। उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने रविवार को लखनऊ एवं लखनऊ।  आलमनगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने लखनऊ स्टेशन पर हालिया प्लेटफॉर्म शेड हादसे में घायल हुए टिकट परीक्षक भूपेन्द्र सिंह से अजंता अस्पताल में मुलाकात कर की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत प्रवीण पाण्डेय ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी पंकज सिंह के साथ लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा निर्माणाधीन एयर कॉनकोर्स परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, संरक्षा मानकों के अनुपालन तथा यात्रियों की सुविधा हेतु किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध खानपान सेवाओं, कैटरिंग स्टॉलों, खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रेल नीर की उपलब्धता का भी जायजा लिया तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने आलमनगर स्टेशन का भी दौरा किया तथा वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान आलमनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि एवं अधिक ट्रेनों के ठहराव की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा यात्री सुविधाओं के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर सीपीएम/आरएलडीए  पावस यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक  नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता-प्रथम स्वतंत्र कुमार, निदेशक लखनऊ गौरव दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments