Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:अश्लील वीडियो वायरल करने...

श्रावस्ती में महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार


श्रावस्ती में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना सिरसिया प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक साहबराव और उनकी टीम ने 31 मई को चिल्हरिया मोड़ से सेमरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फारूक उर्फ समीर पुत्र बदलू निवासी चिल्हरिया मोड़, गब्बापुर कला, थाना सिरसिया के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने लिखित शिकायत की पुलिस के मुताबिक, 30 मई 2026 को थाना सिरसिया क्षेत्र की एक महिला के परिजनों ने लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा संख्या 149/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 318(4), 77 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments