Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:परसरामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:परसरामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर भेजा जेल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ फागू सोनकर के रूप में हुई है, जिसने एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। यह कार्रवाई परसरामपुर थाना पुलिस ने की। घटना 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे परसरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशिया में हुई थी। पीड़िता अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी आरोपी सचिन उर्फ फागू सोनकर उसे हाथ पकड़कर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर 13 अगस्त 2026 को परसरामपुर थाने में मु0अ0सं0- 263/2026 के तहत धारा 65(1)BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त 2026 को सुबह करीब 09:20 बजे आरोपी सचिन उर्फ फागू सोनकर (उम्र करीब 24 वर्ष, पुत्र पित्तरदीन, निवासी ग्राम महेशिया, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती) को हिरासत में ले लिया। टीम में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय, उपनिरीक्षक झारखण्डेय पाण्डेय, कांस्टेबल योगेश यादव और कांस्टेबल प्रभात कन्नौजिया शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments