Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी:श्रावस्ती में पुलिस-SSB ने...

स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी:श्रावस्ती में पुलिस-SSB ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


श्रावस्ती में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर सिरसिया और मल्हीपुर थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। सिरसिया पुलिस ने एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ भरथा और छोटी सुईया क्षेत्रों में पैदल गश्त की। वहीं, मल्हीपुर पुलिस और एसएसबी की टीम ने असनहरिया क्षेत्र के घुड़दौरिया गांव में सीमा पिलरों और आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी। सीमावर्ती ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। पुलिस के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है। स्वतंत्रता दिवस तक सीमावर्ती इलाकों में गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments