#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इसमें सीमांकन के लिए गाड़े गए पिलर उखाड़ने और ट्रैक्टर चालक के साथ अभद्रता व धमकी देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम कुनाई निवासी इन्द्रावती पत्नी धर्मराज और ग्राम बक्सर निवासी गिरिजाशंकर पुत्र रामदास ने बताया कि गाटा संख्या 141, 140 और 115 की राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद सीमांकन के लिए पिलर/पत्थर गाड़े गए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 16 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे ग्राम बक्सर निवासी अनिल, शिवकुमार, अंगद (पुत्रगण जगरूप) और बृजबाला पत्नी अनिल ने जानबूझकर इन पिलरों को उखाड़ दिया। तहरीर में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर और उसके चालक पर लाठी से हमला करने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया गया, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से क्षेत्र में भूमि विवाद की स्थिति और गंभीर हो गई। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सीमांकन पिलर उखाड़ने का आरोप:नगर क्षेत्र में भूमि विवाद में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












