Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बजरंग दल ने विद्यालयों में चलाया पौधरोपण अभियान:अमोढ़ा क्षेत्र के तीन विद्यालयों...

बजरंग दल ने विद्यालयों में चलाया पौधरोपण अभियान:अमोढ़ा क्षेत्र के तीन विद्यालयों में लगाए गए पौधे, छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बजरंग दल द्वारा हरैया क्षेत्र के अमोढ़ा में पर्यावरण सेवा सप्ताह के अंतर्गत पौधरोपण अभियान चलाया गया। पिछले दो दिनों से विभिन्न विद्यालयों में संचालित इस अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा, पंडित परमेश्वर मिश्र इंटर कॉलेज रामरेखा तथा आर.एन. पैरामाउंट अमोढ़ा खास के परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सह संयोजक दीपक पंडित ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने भी पौधरोपण कर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का आधार हैं और इनके बिना स्वच्छ वातावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण सेवा सप्ताह के अंतर्गत गांव और प्रखंड स्तर पर भी पौधरोपण अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर अमित वर्मा, आलोक पंडित, मंदीप सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोगों से पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments