HomeHealth & Fitnessअतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत...

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा पड़ा है। भवन के मुख्य द्वार पर ताला लटका है और निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से यह बच्चों के किसी काम नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर चला गया, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक निर्माण पूरा कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

आसपास के निवासियों का कहना है कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि भवन किस उद्देश्य से बनाया जा रहा और इसका उपयोग किस विभाग को करना है। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद भवन का उपयोग न होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। महीनों से यह भवन उपेक्षित पड़ा हुआ है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय पर कार्य पूरा कर भवन का उपयोग शुरू कराया जाता तो जनता को इसका लाभ मिलता। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक धन से बनी परियोजनाओं की ऐसी अनदेखी जनता के पैसे के साथ गंभीर खिलवाड़ है जो जाँच का विषय है।

क्या कहना है स्थानीय सभासद ऋषिकेश मणि का –इस सम्बन्ध में स्थानीय सभासद ऋषिकेश मणि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य हो रहा है। अधिशासी अधिकारी के ना होने से भुगतान लंबित है जिससे कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, शीघ्र ही अधिशासी अधिकारी की तैनाती होनी है जिससे निर्माण कार्य पूरा कराया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments