#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। कुदरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजपुर में नवनिर्मित पानी की टंकी में पानी भरते ही वह फट गई। इस घटना का वीडियो ग्रामीणों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के निर्माण में हुई कमियों की जानकारी ऑपरेटर ने पहले ही ग्राम प्रधान और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी थी। इसके बावजूद इन कमियों को नजरअंदाज कर दिया गया। टंकी का ट्रायल शुरू होते ही वह फट गई। घटना के बाद विभाग ने ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि, ग्रामीण इस पर सवाल उठा रहे हैं कि जब निर्माण में गड़बड़ी की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी, तो ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। राजपुर की इस घटना ने एक बार फिर योजना के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन में हलचल है। इस ताजा घटना के बाद, कुदरहा ब्लॉक के वीडीओ आलोक कुमार पंकज से जानकारी करने पर बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी फटी:राजपुर गांव में पानी भरते ही हादसा, ऑपरेटर पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












