Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)18 वर्षीय विनीत स्केटिंग से केदारनाथ यात्रा पर:मां ने भावुक होकर दी...

18 वर्षीय विनीत स्केटिंग से केदारनाथ यात्रा पर:मां ने भावुक होकर दी विदाई, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दयलापुर निवासी 18 वर्षीय विनीत कनौजिया ने स्केटिंग के माध्यम से केदारनाथ धाम की साहसिक यात्रा शुरू की है। वे कप्तानगंज से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ कप्तानगंज मुख्य चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने से हुआ। इस अवसर पर विनीत की मां शुभवती देवी ने भावुक होकर उन्हें तिलक लगाकर विदाई दी और सुरक्षित यात्रा की कामना की। विनीत स्वर्गीय ओम प्रकाश के पुत्र हैं। विनीत के इस अनोखे संकल्प ने क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने और उनका उत्साहवर्धन करने पहुंचे। इस दौरान मनीष कुमार, श्याम, शिवम वर्मा, अरुण सोनी, रोहित कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा मंडल के मंडल महामंत्री नयन कुमार निषाद भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विनीत के साहस, आत्मविश्वास और धार्मिक आस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने विनीत की सफल, सुरक्षित और मंगलमय केदारनाथ यात्रा की कामना की। विनीत ने बताया कि उनकी यह यात्रा लगभग एक माह की होगी। उन्होंने रहने और खाने का सारा सामान अपने साथ लिया है। विनीत के अनुसार, वह प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments