#बस्ती_न्यूज
बस्ती में पुलिस कार्यालय परिसर स्थित वायरलेस टावर पर 10 जून को चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला मधु निषाद के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया था। लालगंज थाना क्षेत्र के कछुवारे गांव निवासी मधु निषाद पत्नी अजीत कुमार ने बुधवार सुबह यह प्रदर्शन किया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे यातायात और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा था। पुलिस का आरोप है कि महिला की इस हरकत से न्याय मार्ग क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इससे आमजन और न्यायालय आने-जाने वाले लोगों में भय व असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान टावर को भी क्षति पहुंचने की आशंका है। इस मामले में उपनिरीक्षक अजय सिंह की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाली महिला पर कार्रवाई:बस्ती पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर मुकदमा दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












