HomeHealth & Fitnessप्रेशर हॉर्न व एचएसआरपी से जुड़े मामलों में की कार्रवाई,कई रूटों पर...

प्रेशर हॉर्न व एचएसआरपी से जुड़े मामलों में की कार्रवाई,कई रूटों पर चला चेकिंग अभियान

लखनऊ। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ शहर क्षेत्र में लखनऊ प्रवर्तन टीम ने अलग अलग रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बाबत एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव के नेतृत्व में पीटीओ टीम ने विभिन्न रूटों पर संचालित ओवरलोड वाहनों, और विशेषकर प्रेशर हॉर्न व हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट गाड़ी पर नहीं लगे होने से जुड़े मामलों को लेकर प्रवर्तन कार्रवाई की।

पीटीओ अधिकारियों में एसपी देव, अनिता वर्मा और आभा त्रिपाठी ने अपने प्रवर्तन सिपाहियों के साथ पांच ओवरलोड वाहन सीज किये और पांच और 13 एचएसआरपी से जुड़े मामलों में प्रवर्तन कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments