सिद्धार्थनगर के कठेला समयमाता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई। रामनगर निवासी नफीस (6 वर्ष), पुत्र अमीरूल्लाह, गांव के पश्चिमी बगीचे में गया था। वहां अचानक उसका पैर बिजली के तार से सट गया, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कठेला समयमाता के थानाध्यक्ष अरुणा कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
बिजली के करंट से बालक की मौत:सिद्धार्थनगर के रामनगर गांव में हादसा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












