बहराइच जनपद के कैसरगंज तहसील क्षेत्र स्थित मंझारा तौकली गांधीगंज में डीएफओ सुंदरेशा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्राम प्रधान दीप नारायण यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना भी मौजूद रहे। बैठक में वन्यजीवों और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर चर्चा की गई, साथ ही ग्रामीणों को बचाव के लिए जागरूक किया गया। वन विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र में पोस्टर भी चस्पा करवाए गए। डीएफओ सुंदरेशा ने ग्राम प्रधान दीपनारायण यादव से ग्रामीणों के लिए शौचालय की व्यवस्था पर जानकारी मांगी, ताकि उन्हें शौच के लिए बाहर न जाना पड़े। ग्राम प्रधान दीप नारायण यादव ने बताया कि मंझारा तौकली ग्राम पंचायत के लगभग 1000 परिवारों के खातों में शौचालय निर्माण की धनराशि पहुंच चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 2100 परिवारों को आवास योजना के तहत चयनित किया गया है, जिन्हें जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। वन क्षेत्र अधिकारी ओंकार नाथ यादव ने जानकारी दी कि पूरे क्षेत्र में शांति बनी हुई है और वन्यजीवों द्वारा किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ है, न ही वे कहीं दिखाई पड़े हैं। हालांकि, उन्होंने लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अहमद हसन, विनोद यादव, बीट प्रभारी जुबेर खान, मोहम्मद जकी, कन्हैया सिंह वाकर, जगत राम, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम पांडे, सरवन महाराज, राकेश, अजय, केदार, अमृत लाल और राजेश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
भेड़िया प्रभावित मंझारा तौकली में डीएफओ की बैठक:ग्रामीणों संग वन्यजीवों पर चर्चा, बचाव के लिए जागरूक किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












