श्रावस्ती में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक (गोंडा मंडल) ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने फार्मेसी ड्रग स्टोर, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। अपर निदेशक ने संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएचसी सोनवा के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास, फार्मासिस्ट सहदेव प्रसाद मिश्रा, स्टाफ नर्स अंतिमा यादव तथा सीएचसी गिलौला के अधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी सोनवा का किया औचक निरीक्षण:श्रावस्ती में फार्मेसी, लैब और प्रसव कक्ष की व्यवस्थाएं परखीं, दिए सुधार के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












