नौतनवा थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई बैरवा चंदनपुर (बनकटवा) गांव में की गई। जांच के दौरान टीम को बिना अनुमति मिट्टी की खुदाई और उसका परिवहन होता मिला। प्रशासन की टीम को देखते ही खनन कार्य में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया और उन्हें सीज कर नौतनवा थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा के बनकटवा गांव में अवैध खनन पर छापा:प्रशासन ने 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












